रामगढ़, फरवरी 2 -- रामगढ, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ अंचल कार्यालय में पिछले लगभग एक माह से आय, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत की प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों को झेलनी पड़ रही है। छात्रवृत्ति, स्कूल-कॉलेज में नामांकन, प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन तथा नगरपालिका से जुड़े विभिन्न कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। प्रमाण पत्र निर्गत होने से वंचित लोगों का कहना है कि वे प्रतिदिन अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं। लेकिन केवल आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। कई मामलों में ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद फाइलें लंबित पड़ी हैं और उनका कोई निस्तारण नहीं हो रहा है। -छात्रों की स्कॉलरशिप और नामांकन पर संकट प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलने से विद्यार्थियों की छात्रवृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.