मोतिहारी, अप्रैल 5 -- रामगढ़वा। अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को रामगढ़वा थाना व एएलटीएफ रक्सौल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नया बस्ती में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 2000 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब बरामद किया। जानकारी के अनुसार , पुलिस को काफी दिनों से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही धंधे से जुड़े लोग भागने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर रखे गए बड़े-बड़े ड्रमों और गड्ढों में संग्रहित पास को बरामद किया गया। इसके बाद मौके पर ही अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट कर दिया गया। ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.