मोतिहारी, मार्च 28 -- रामगढ़वा ,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला गांव के एहसानुल्लाह पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया । हमला के बाद अपराधियों ने उनसे 18 हजार रुपए और गले से चांदी की चेन छीन फरार हो गए। मोहम्मद एहसानुल्लाह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे गांव के ही एक सीएसपी केंद्र में 18,000 रुपये जमा कराने जा रहे थे , तभी रास्ते में एक ब्रेकर के पास दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।जैसे ही रुके , वे लोग उनसे उलझने लगे। इसी बीच सामने से आए गौतम कुमार नामक युवक ने अचानक फाइटर चाकू से उनके गले पर प्रहार कर दिया। एहसान ने खुद को बचाने की कोशिश की , जिससे चाकू उनके कंधे के नीचे जा लगा और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। अपराधी उनके पास मौजूद 18,000 रुपये नकद और गले से चांदी की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की...