गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर चल रही एक डीसीएम का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 23 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग सिकरीगंज क्षेत्र के महादेव गांव से तरकुलहा देवी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ताल के पास यह हादसा हो गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...