रामगढ़ताल रिंग रोड के पास ताल में मिला युवक का शव, सनसनी
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। रामगढ़ताल रिंग रोड के किनारे मोहद्दीपुर में ताल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्षीय बताई जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मोहद्दीपुर निवासी एक युवक के रूप में पहचान की कोशिश हो रही है। युवक की बहन को फोटो दिखाया गया है, मोर्चरी पर शव देखने के बाद ही अंतिम पहचान की पुष्टि हो पाएगी। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.