गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रामगढ़ताल की स्वच्छता और जलीय जीवों के संरक्षण को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण सक्रिय बनी हुई है। रामगढ़झील से शुक्रवार को भी जलकुंभी और मृत मछलियों को निकाले जाने का काम जारी रहा। काफी संख्या में श्रमिक नाव की मदद से जलकुंभी निकाल कर झील से बाहर कर रहे थे। इन जलकुंभी में सड़ी गली मृत मछलियों को भी झील से निकाल कर बाहर किया जा रहा था। रामगढ़झील में दुर्गंध और मृत मछलियों का मामला सामने आने के उपरांत बीते शुक्रवार को जीडीए में बैठक कर सतत निगरानी के लिए विशेष समिति का गठन किया था। सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण पुष्प राज सिंह की अध्यक्षता में रामगढ़झील में मछलियों एवं अन्य जलीय जीवों के संरक्षण औरसाफ-सफाई को लेकर बैठक हुई। जिसमें झील के नियमित मॉनिटरिंग और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य स...