रामगढ़झील में म्यूजिकल फाउंटेन संग होगा लाइट एंड साउंड शो
गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रामगढ़झील को और आकर्षक एवं आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने नई तैयारी शुरू कर दी है। नया सवेरा फेज-02 में अब म्यूजिकल फाउंटेन के साथ अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो स्थापित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण की योजना के अनुसार करीब 1700 मीटर लंबे नया सवेरा फेज-02 को विशेष रूप से पर्यटकों और शहरवासियों के लिए विकसित किया जाएगा। यहां म्यूजिकल फाउंटेन, रंग-बिरंगी लेजर लाइट्स और आधुनिक साउंड सिस्टम के जरिए शाम के समय मनोरम दृश्य तैयार किया जाएगा। इससे रामगढ़झील की सुंदरता में और इजाफा होने की उम्मीद है। वर्तमान में 1000 मीटर लंबे नया सवेरा फेज-01 पर लाइट एंड साउंड शो पहले से संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.