गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जापान में सितंबर में होने वाले 20वें एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए भारतीय महिला रोइंग टीम का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को रामगढ़झील स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया। शुक्रवार को मुख्य अतिथि जीडीए के सचिव पुष्पराज सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। पहले दिन महिला रोइंग टीम ने रामगढ़झील में जमकर पसीना बहाया। टीम दो माह तक यहां तकनीक, गति और तालमेल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निखारेंगी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया औार झंडी दिखाकर सिंगल स्कल, डबल स्कल, पेयर और फोर्स की बोट को रवाना किया। पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारतीय रोइंग के भविष्य के लिए यह कैंप एक मील का पत्थर साबित होगा, जहां से महिला खिलाड़ी देश के लिए गौरव हासिल करने की राह चुनेंगी। उत्तर प्रदेश में इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.