रामगढ़झील के जोन आफ एन्फ्लुएंस में पिलर लगाने का विरोध
गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 और राजस्व ग्राम रामगढ़ताल के काश्तकारों ने सोमवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर रामगढ़झील के जोन आफ एंफ्लुएंस में पिलर लगाने का कड़ा विरोध दर्ज कराया। आवास एवं प्लॉट बचाओ समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ओएसडी/प्रभारी सचिव प्रखर उत्तम को ज्ञापन सौंप कर अपना पक्ष रखा।
जमीन के अधिकार पर विवाद काश्तकारों ने कहा कि जिस भूमि पर पिलर लगाए जाने की योजना निजी धूमधारी भूमि है। वहां प्राधिकरण को पिलर लगाने या किसी तरह की गतिविधि करने का अधिकार नहीं है। समिति अध्यक्ष बृजपाल सिंह ने कहा कि मोहद्दीपुर, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 और रामगढ़ताल क्षेत्र की जमीन ऊंची आबादी वाली भूमि है। 2009 में रामगढ़ताल के लिए बांध बनने के बाद पानी कभी बांध के बाहर नहीं आया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.