गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रामगढ़झील की वाटर बॉडी पर नव निर्मित डबल लेन पुल की जहां गोरखपुर विकास प्राधिकरण फिनिशिंग करने में जुटा है, वहीं वाटर बॉडी से जलकुम्भी निकालने का काम भी शुरू हो गया है। शनिवार को दर्जन भर मजदूर छोटी छोटी नौका लेकर जलकुम्भी निकालने में जुटे थे। असल में गोरखपुर विकास प्राधिकरण इस डबल लेन पुल के लोकार्पण की तैयारियों में जुटा है।लगभग 14.32 करोड़ रुपये की लागत से 112 मीटर लम्बाई में बने इस पुल का निर्माण अंतिम दौर में है। माह के आखिर तक सिविल वर्क पूरा हो जाएगा। इस पुल के साथ तकरीबन 40 एकड़ में रामगढ़झील की प्राकृतिक वाटर बॉडी है। यह भी पढ़ें- खरैया और भरवलिया पोखरा बनेंगे अमृत सरोवर लोकार्पण के मद्देनजर एक बार फिर वाटर बॉडी से जलकुम्भी की सफाई की जा रही है। क्योंकि लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.