नैनीताल, जुलाई 8 -- भवाली। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हार्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास तेज हो गए हैं। मंगलवार को सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ स्थित सेब बागान का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जानकारी ली। सांसद भट्ट ने कहा कि हार्टी टूरिज्म के माध्यम से पर्यटकों को नई तरह की अनुभवात्मक यात्रा का अवसर मिलने के साथ ही यह स्थानीय लोगों के अवसर व रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। बताया कि रामगढ़ में आठ एकड़ भूमि पर 5 करोड़ से अधिक लागत से एक विशेष परियोजना विकसित की जा रही है। जिसके तहत न केवल पर्यटकों को सेब के बगीचों की सैर का सुखद अनुभव करने को मिलेगा बल्कि किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और पर्यटकों के लिए आधुनिक कैफे हट्स में ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष अंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.