रामगंगा में नहाने गए चार किशोर डूबे, एक की मौत
बरेली, मई 29 -- फरीदपुर। रामगंगा नदी में नहाने आए चार किशोर गुरुवार सुबह डूब गए। नदी में नाव चला रहे नाविक ने रस्सी फेंककर तीन को निकाल लिया जबकि एक किशोर रस्सी नहीं पकड़ पाया। एसडीआरएफ ने तीन घंटे बाद किशोर का शव नदी से बरामद किया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फरीदपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील प्रशासन ने मृत किशोर के परिवारवालों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू की है। फरीदपुर के गोविंदपुर गांव की दूसरी ओर भमोरा का हिम्मतपुर गांव है। गुरुवार को हिम्मतपुर गांव के रजनीश का 16 वर्षीय बेटा ओम, उसका 17 वर्षीय भाई अश्विनी, गांव के द्रुगपाल का 12 वर्षीय बेटा रजित,रामनिवास का 17 वर्षीय बेटा सुमित रामगंगा नदी में नहाने के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- रामगंगा में नहाने गए चार किशोर डूबे, एक की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.