रामगंगा में जानवरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग
मुरादाबाद, मई 31 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से रविवार को पुरतोषत्तमी पूर्णिमा पर रामगंगा मैय्या की भव्य महाआरती व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगा को प्रदूषण मुक्त और समाजिक समरसता का संकल्प लिया गया। साथ ही श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तौगी ने कहा राष्ट्रीय पुजारी परिषद प्रत्येक पूर्णिमा पर रामगंगा मैया के घाट पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करती है। राष्ट्रीय पुजारी परिषद के पदाधिकारियों ने मांग की, कि रामगंगा में जानवरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए और जो गंदे नाले मिल रहे हैं उन्हें तुरंत बंद किया जाए। इस अवसर पर राघवेन्द्री महाराज, साध्वी गीता प्रधान, पं चंद्रभूषण पांडे, पुजारी महेंद्र, पंडित विनोद शर्मा, श्याम शुक्ला, शलभ गुप्ता, आचार्य पंडित विनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.