फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रामगंगा पुल पर रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। जबकि बेटी दूर जाकर गिरी और बाल बाल बच गयी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार वर्मा शाम को बाइक पर सवार होकर राजेपुर थाने के डबरी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। साथ में उनकी बेटी सीमा भी थी। बाइक सवार पिता जब अपनी बेटी के साथ हाईवे के रामगंगा पुल से गुजर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पिता मनोज गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि बेटी सीमा दूर जाकर गिरी और बच गयी। उसने किसी तरह से खून से लथपथ पिता को उठाया और घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी। इस पर रिश्तेदार पहुंचे और एंबुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.