शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- अल्हागंज। एनएच-730सी पर अल्हागंज को फर्रुखाबाद से जोड़ने वाले रामगंगा नदी के पुल की स्थिति एक बार फिर चिंताजनक हो गई है। करीब पांच दशक पुराने इस पुल में जॉइंट गर्डरों के बीच दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। पुल की बदहाल स्थिति को लेकर वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के मुताबिक पुल पर प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे पुरानी संरचना पर लगातार दबाव पड़ रहा है। इसी कारण जॉइंट गर्डरों के बीच दरारें फिर उभर आई हैं और धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। कुछ महीने पहले ही पुल की मरम्मत कराई गई थी, जिसमें गड्ढे भरे गए और रेलिंग दुरुस्त की गई थी, लेकिन दोबारा दरारें दिखने से मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। यह पुल उत्तर-दक्षिण यातायात के लिए महत्वपूर्ण माना जाता ...