बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। रामगंगा पर भव्य गंगा आरती घाट के निर्माण की मांग को लेकर गंगा समग्र की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि रामगंगा घाट पर प्रत्येक सोमवार को गंगा समग्र की टीम द्वारा नियमित गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। बावजूद इसके, वर्तमान में यहां सुव्यवस्थित और भव्य आरती घाट का अभाव है। वाराणसी और हरिद्वार की तर्ज पर गंगा आरती घाट बनने से धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। गंगा समग्र के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश कुमार सिंह ने शीघ्र स्वीकृति की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.