शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- कलान। रामगंगा नदी में बालक की डूबने से मौत हो गई है।चौबीस घंटे बाद भी बालक के शव को बरामद नहीं किया जा सका।शव बरामद करने के लिए गोताखोर से लेकर एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है।परिजनों को घटना की जानकारी नदी के किनारे पड़े कपड़ों से हुई।परौर इलाके के हैदलपुर गांव के भाेगपाल कश्यप रामगंगा के किनारे पैंटून पुूल के पास पालेज है।भोगपाल व उनके बच्चे रोजाना पालेज की रखवाली के लिए खेत पर रहते है।शुक्रवार दोपहर में भाेगपाल खेत पर पहुंचे।वहां उनका 11 साल का बेटा अरुण दिखाई नहीं दिया।भाेगपाल ने घर पर जानकारी की।वहां पर भी नहीं पहुंचा।इसके बाद बेटे को तलाश करना शुरू कर दिया।रामगंगा नदी के किनारे बेटे के कपड़े जमीन पर रखे मिले।जिससे बेटे के नदी में डूबने का शक गहरा गया।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने गोताखोरों को ढूढ़ने के लि...