रामगंगा नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद
बिजनौर, जून 29 -- गांव शाहनगर कुराली के पास रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे 18 वर्षीय युवक का शव सोमवार शाम एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन गहरे कुंड से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव उन्हें सौंप दिया गांव शाहनगर कुराली निवासी मोहम्मद तासिब (18 वर्ष) पुत्र अशरफ रविवार को अपने दो साथियों के साथ रामगंगा नदी किनारे खड़े पॉपलर के पेड़ों की सफाई करने गया था। काम पूरा होने के बाद भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों दोस्त नदी में नहाने लगे। यह भी पढ़ें- रामगंगा नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद इसी दौरान तासिब गहरे कुंड में पहुंच गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.