शाहजहांपुर, मई 10 -- अल्हागंज। थाना क्षेत्र के गांव रत्नापुर में रामगंगा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव रत्नापुर निवासी आनंद स्वरूप का 12 वर्षीय पुत्र पिंकू रामगंगा नदी में नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही। यह भी पढ़ें- बूढ़ी गंडक में स्नान करने के दौरान डूबने से छात्र की मौत यह भी पढ़ें- कोहराम: अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में डूबा, मौत यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मि...