शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- रामगंगा नदी की बाढ़ से होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए बनाई जा रही मानकविहीन और गुणवत्ताहीन दीवार का निर्माण कार्य देख सोमवार को जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा का पारा चढ़ गया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया और संबंधित जेई को कड़ी फटकार लगाई। क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा सोमवार को नवीन विद्यालय भवन का उद्घाटन करने पहरूआ गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी नजर रामगंगा तट पर कराए जा रहे निर्माण कार्य पर पड़ी। निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटें और मानकों की अनदेखी देख विधायक मौके पर रुक गए और संबंधित जेई को बुलाकर नाराजगी जताई। विधायक ने निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही दस पीली ईंटों का सैंपल अपने साथ लिया और कहा कि इस पूरे मामले की मुख्यमंत्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.