रामगंगा घाट पर हुई महाआरती में स्वच्छता का संकल्प
बरेली, मई 5 -- रामगंगा घाट पर शाम को भव्य महा गंगाआरती का आयोजन जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एवं गंगा समग्र नाथनगरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आरती के दौरान दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिय हुआ। महाआरती के बाद उपस्थित लोगों को नदी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम संयोजत गंगा समग्र नाथ नगरी के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने सभी को नदी में कचरा एवं प्लास्टिक न डालने, रामगंगा एवं सहायक नदियों के बचाओ अभियान में सक्रिय भाग लेने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि यूपी व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता सपरिवार शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि केसीएमटी के निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल ने गंगा आरती के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। डॉ. विमल भारद्वाज, संजय कुमार, नागेंद्र निषाद, सुषमा, डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.