शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- शाहजहांपुर। जिले में नदियों के जलस्तर में मंगलवार को उतार-चढ़ाव जारी रहा। डबरी घाट पर रामगंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई। शाम चार बजे नदी का जलस्तर 137.57 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.30 मीटर से 27 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे नदी किनारे और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: रामगंगा का जलस्तर फिर से बढ़ा, बाढ़ चौकियां की अलर्टजलस्तर की स्थिति भैंसार ढाई घाट तटबंध पर गंगा नदी का जलस्तर 143.45 मीटर रहा। यह खतरे के निशान 143.65 मीटर से 20 सेंटीमीटर नीचे है। सुबह आठ बजे के मुकाबले गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर 147.75 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान 148.80 मीटर से 1.05 मीटर नीचे है। हालांकि सुबह की तुलना में इसमें पांच स...