रामगंगा के पास से अफीम तस्कर गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 26 -- बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने मंगलवार रात रामगंगा के पास से बदायूं के अफीम तस्कर सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.151 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मंगलवार रात सुभाषनगर पुलिस की टीम रामगंगा स्टेशन के पास हाइवे पर गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आते दिखा। उसे आवाज दी गई तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश गुप्ता निवासी बदायूं में दातागंज के गांव नौनी टिकन्ना का रहने वाला बताया। सुरेश की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। थाने लाकर पूछताछ की गई तो सुरेश ने बताया, रामगंगा के पास ही उसने किसी से अफीम ली थी। उसे अफीम की सप्लाई देकर कोई चला गया। बदायूं लेकर कहीं बेच दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.