रामगंगा के तट पर सफाई अभियान चलाया
बिजनौर, जून 4 -- ग्रामीणों ने अभियान चलाकर रामगंगा नदी के तट पर सफाई करके लोगों से गंदगी न करने का आवाहन किया। गुरुवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने रामगंगा नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत नदी किनारे फैली गंदगी को साफ किया गया। नदी के दोनों ओर भारी संख्या में मौजूद प्लास्टिक की बोतलें तथा कूडा-करकट एकत्र करके उसका निस्तारण किया। करीब 3 घंटे तक चले अभियान में ग्रामीणों ने 20 से अधिक बैग कूडा-करकट तथा प्लास्टिक बोतलें एकत्र करके नदी क्षेत्र से दूर निस्तारण किया। अभियान में शामिल ग्रामीणों ने घुमंतुओं को रामगंगा नदी के इर्दगिर्द कूडा-करकट डालकर गंदगी न करने की हिदायत देते हुए नदी की निर्मलता बनाए रखने का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें- ढिकुली में चलाया सफाई अभियान यह भी पढ़ें- स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के बारे में दी जानकारी
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.