मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- रामगंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका जल आसपास और निचले क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। मूंढापांडे के कई गांवों से संपर्क कटा हुआ है। उन गांव तक पहुंचने का एक मात्र माध्यम केवल नाव ही है। मगर पानी के तेज बहाव के चलते इन्हें भी चलाने में परेशानी आ रही है। मूंढापांडे में हाईवे पर स्थित दोनों रपटों सहित सड़क पर भी पानी बह रहा है। विभाग की मानें तो किसी डैम या बांध से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। संबंधित नदियों के जल स्तर के बढ़ने के कारण रामगंगा का जल बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार: गंडक ने अब तोड़ा चंपारण तटबंध, अफसरों ने गांववालों का फोन तक नहीं उठाया; दहशत में लोग मंगलवार की सुबह 8 बजे ली गई रीडिंग 189.81 थी। यह शाम 6 बजे तक बढ़कर 189.85 पहुंच गई। विभाग का मानना है कि बुधवार की सुबह तक रा...