मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद। वैसे तो रामगंगा सामान्य ही चल रही है, मगर मंगलवार की सुबह इसमें खो बैराज से 6962 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर, ढेला नदी का स्तर भी बढ़ा हुआ चल रहा है। वह भी रामगंगा में ही पहुंच रहा है। इससे रामगंगा का सोमवार की रात 188.54 से बढ़कर मंगवार की दोपहर तक 188.980 हो गया। सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि अभी रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान 190.60 मीटर से लगभग एक मीटर 60 सेमी दूर है। कालागढ़ डाम काफी खाली है और उसे ही भरा जा रहा है। इसलिए वहां से पानी नहीं छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...