रामगंगा किनारे अवैध खनन से आक्रोश, युवक ने दी तहरीर
शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- क्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे अवैध बालू खनन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि शाम ढलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बालू भरकर ग्रामीण मार्गों से गुजरती हैं, जिससे तेज रफ्तार और आवाजाही से फसलें प्रभावित हो रही हैं। रविवार रात महोलिया घाट से बालू लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर स्थानीय युवक विजय सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि चालक ने साथियों को बुलाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। युवक का कहना है कि खेत किनारे लगे टेवाको वाहन क्षतिग्रस्त होने से आवारा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। विजय सिंह ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना से जुड़े वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.