रामगंगा का जलस्तर बढ़ने पर डीएम ने लिया जायजा
बरेली, सितम्बर 7 -- बरेली। भारी बारिश के बीच बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है। रामगंगा के चौबारी घाट पर नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह ने एसडीएम सदर ईशिता किशोर और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह के साथ निरीक्षण किया। नदी क्षेत्र के आसपास निरीक्षण के बाद नाव के माध्यम से भी जलस्तर और कटान को देखा गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- रामगंगा में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.