बरेली, सितम्बर 2 -- आंवला। बाढ़ खंड विभाग ने लगातार हो रही वर्षा के चलते रामगंगा तथा सहायक नदियों के जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी है। उन्होनें ग्रामीणों को जलस्तर को लेकर सर्तक रहने के लिए कहा है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने तहसील प्रशासन को भेजे पत्र में कहा है कि रामगंगा नदी के चौबारी गेज स्थल पर रात आठ बजे जलस्तर 160.180 मीटर दर्ज किया गया है। उत्तराखंड और पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस वजह से सभी नदियां उफान पर हैं। रामगंगा से जुड़ी कोसी नदी, गौला नदी, किच्छा नदी और दूसरी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रामगंगा और कोसी का जलस्तर बढ़ा बुधवार को कोसी बैराज से कोसी नदी में 47154 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से रामगंगा नदी का जलस्तर अगले दो से तीन दिन तक और अधिक बढ़...