शाहजहांपुर, जून 17 -- मिर्जापुर। मानसून और वर्षा ऋतु को देखते हुए जनपद में रामगंगा एवं बहगुल नदी पर बने सभी पान्टून पुलों को 15 जून से खोलकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा द्वारा इस सम्बन्ध मे जानकारी दी गई है। रामगंगा नदी पर स्थित कीलापुर घाट, वजीरपुर घाट, मनिहार घाट, हैदलपुर घाट, बोझी घाट तथा खुबुपुर-अचिंतपुर घाट के पान्टून पुलों के साथ ही बहगुल नदी पर स्थित नौसारा घाट के पान्टून पुलों को प्रत्येक वर्ष की भांति वर्षा ऋतु से पूर्व बंद कर दिया गया है। शासनादेश के तहत पान्टून पुलों को खोलने के बाद उनके पान्टून, साल-स्लीपर, गर्डर एवं अन्य सामग्री को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाएगा, जिससे बरसात के दौरान उनके बहने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका न रहे। यह भी पढ़ें- रामगंगा और बहगु...