बरेली, मई 4 -- रामगंगानगर के सेक्टर-8 में साइंस पार्क का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 19600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस पार्क पर कुल 130 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से एक्वा पार्क और स्पेस म्यूजियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसी योजना के तहत 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लानेटोरियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए शासन से करीब 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। प्लानेटोरियम के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन का कहना है कि साइंस पार्क के तैयार होने से न केवल छात्रों को वैज्ञानिक ज्ञान मिलेगा, बल्कि यह स्थान पर्यटन के लिहाज से भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह भी पढ़ें- नोएडा को मिलेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 71 करोड़ के बजट में ये ह...