चतरा, जून 8 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि कोल्हैया पंचायत के रामखेत्ता से कोटाप जाने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर बिखरे हुए हैं ।और कई स्थानों पर गड्ढे व कटाव बन गए हैं, जिससे आवागमन काफी कठिन और जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण रोड की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर फैले पत्थरों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी चूक होने पर वाहन फिसल जाता है और दुर्घटना हो जाती है।फोटो 07 जून चतरा 2- रामखेत्ता-कोटाप जाने वाली जर्जर सड़क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...