कन्नौज, अप्रैल 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा किसान समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। भाकियू भानु के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने कहा कि किसानों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। साथ ही मीटर लगाने वाले कर्मचारियों द्वारा दबाव और अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आईं। संगठन ने मांग की कि इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए।बैठक में खाद की बढ़ती कीमतों और सरकारी योजनाओं के लाभ न मिलने पर भी चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने कहा कि सुविधाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और वास्तविक लाभ पाने के लिए उन्हें अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस दौरान...