कुशीनगर, मार्च 1 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। मारवाड़ी समाज के लोगों ने शनिवार को निशान यात्रा रामकोला के पुरानी बाजार के हनुमान मंदिर से निकाली गई। इसका नेतृत्व खाटू श्याम मित्र मंडल ने किया। निशान यात्रा नगर में कसया मार्ग से होते हुए पडरौना मार्ग, पुरानी बाजार से होते हुए नगर स्थित श्याम मंदिर पहुंची, जहां पर यात्रा को विश्राम दिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पूर्व शनिवार को हनुमान मंदिर में पूजन के बाद निकली निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, मेरा श्याम बड़ा रंगीला, मेरी बिगड़ी बनाने वाला एक तू है, बाबा मेरा काम करोगे क्या लोंगे, तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे आदि गीतों पर बच्चे बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा खूब थिरके। अबीर व गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु डीजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.