कुशीनगर, मार्च 12 -- कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने 6 मार्च तक का गन्ना मूल्य किसानों के खाते में भेज दिया है, जबकि गन्ना सप्लाई के 15 वें दिन मूल्य बकाया होता है। चीनी मिल ने पेराई कार्य पहले प्रारंभ करने के साथ समय पर भुगतान कर उत्कृष्ट परंपरा को बरकरार रखा है। प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के 28 फरवरी से 6 मार्च तक की अवधि में खरीदे गए गन्ने के सापेक्ष कुल 13 करोड़ 64 लाख रुपये की धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेज दी गई है। कहा कि किसान हित सर्वोपरि है और मिल प्रबंधन का सतत प्रयास रहता है कि किसानों को समय पर भुगतान प्राप्त हो, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय व गन्ना प्रबंधक इंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.