गिरडीह, मई 30 -- बगोदर। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे, विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद मेहता, पूर्ववर्ती छात्र समिति के सचिव प्रभाष रंजन, कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य प्रसाद सिन्हा, सदस्य डॉ. महतो लक्ष्मी खेमलाल, ब्रह्मदेव प्रसाद व सभी प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे ने पूर्ववर्ती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल पुरानी यादों को ताजा करने का माध्यम नहीं है बल्कि गौरवशाली अतीत और ऊर्जावान वर्तमान के बीच का मजबूत सेतु है।

पूर्व छात्रों के अनुभव सम्मेलन में पूर्व के छात्रों ने सेवा क्षेत्र के जमीनी अनुभव वर्तमान प्रशिक्षुओं के स...