रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज में एसआईआर को लेकर जागरुकता अभियान
गिरडीह, जून 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मतदाता सूची में सुधार और शुद्धिकरण की जानकारी दी गई। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की व्यापक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद मेहता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति गलत वोटर कार्ड नहीं बनवाएं। किसी भी व्यक्ति के पास दो-दो वोटर कार्ड नहीं रहना चाहिए और किसी विदेशी व्यक्ति के पास वोटर कार्ड नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- करीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.