रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल, हरिद्वार के सचिव मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल पहुंचे
बिजनौर, सितम्बर 30 -- रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम, कनखल, हरिद्वार (बंगाली अस्पताल) के सचिव स्वामी दयामुर्त्यानंद महाराज अपने सहयोगी स्वामी अव्यक्तानंद एवं ब्रह्मचारी महाराज के साथ मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल पहुंचे। विद्यालय परिवार ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय भ्रमण के दौरान स्वामी दयामुर्त्यानंद महाराज ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, गतिविधि-आधारित कार्यप्रणाली तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया। विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा, अनुशासन एवं चरित्र-निर्माण को दिए जा रहे महत्व की उन्होंने सराहना की।
स्वामी दयामुर्त्यानंद महाराज का विद्यालय में आगमन विद्यालय की निदेशक-प्राचार्या डॉ. सीमा बिस्वास के विचारों एवं विद्यालय की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्होंने विभिन्न गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.