रामकृष्ण मिशन में आधुनिक कैंसर विंग का राष्ट्रपति करेंगी लोकार्पण
मथुरा, मार्च 19 -- रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में नवनिर्मित आधुनिक कैंसर विंग 'नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक' का उद्घाटन शुक्रवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। इस दौरान कई साधु-संत उपस्थित रहेंगे। यह अत्याधुनिक कैंसर विंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के मरीजों को लाभान्वित करेगा। सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज एवं सह सचिव व प्रशासक स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने बताया कि 118 वर्षों से अस्पताल निर्धन व जरूरतमंद रोगियों की सेवा में समर्पित है। कैंसर विंग के उद्घाटन के लिए महामहिम को आमंत्रित किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक ब्लॉक में रेडियोथेरेपी, ब्रेकीथेरेपी, कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्युनोथेरेपी, हार्मोनथेरेपी, आरटी सीटी स्कैन, पीईटी सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.