रांची, मार्च 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी की ओर से दस करोड़ की लागत से प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में नया मंदिर और बहुद्देशीय सभागार का निर्माण किया जाएगा। मंदिर और सभागार के निर्माण का उद्देश्य आश्रम की पहुंच का विस्तार करना और समाज की सेवा करने की क्षमता को बढ़ाना है। बहुउद्देशीय हॉल का उपयोग अन्नदान, योग कक्षा, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रवचन के अलावा अन्य तरह के सामाजिक सेवा के लिए किया जाएगा। यह कॉम्प्लेक्स विभिन्न समुदाय और सम्प्रदाय के उपयोग के लिए खुला रहेगा, ताकि रामकृष्ण मिशन के परिकल्पित उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके। निर्माण कार्य में समाज के सह्रदय लोगों का सहयोग लिया जाएगा।आश्रम के स्थापना दिवस को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2027 में शताब्दी वर्ष मनाने की चल रही तैयारी की समीक्षा क...