रामकृष्ण परमहंस विद्यालय के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
जहानाबाद, अप्रैल 2 -- जहानाबाद, निज संवाददाता स्थानीय रामकृष्ण परमहंस विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित किया गया, जिसमें छात्र- छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से परचम लहराया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल दिखा। विद्यार्थियों ने अपने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से अपने अभिभावकों के साथ - साथ विद्यालय को भी गौरवान्वित किया। प्राइमरी सेक्शन में यूकेजी की आयुष भारती ने 99.75 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान किया। द्वितीय स्थान पर वर्ग पांच से अंबिका कुमारी एवं गोविंद कुमार ने संयुक्त रूप से 99.57 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं यूकेजी से ही आस्था कुमारी 98.25 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही। सेकेंड्री सेक्शन में अष्टम वर्ग से आयुष तिवारी 99.33 प्रतिशत तथा गुलशन कुमार 98.83 प्रतिशत अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.