अल्मोड़ा, फरवरी 19 -- अल्मोड़ा। रामकृष्ण कुटीर में गुरुवार को रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनाई गई। जयंती पर कुटीर में वैदिक मंत्रोच्चार व अन्य कार्यक्रम हुए। बच्चों की ओर से मनमोहक भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। गुरुवार को रामकृष्ण परमहंस की 191 वीं तिथि पूजा पर सुबह साधुजनों ने मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया। इसके बाद होम के साथ ही श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। राजकीय शिशु सदन, नारी निकेतन और किशोर बाल गृह के बच्चों ने भजनों की प्रस्तुति दी। शारदा मठ की ओर से ऊनी कपड़ों और रामकृष्ण कुटीर की पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.