हरिद्वार, फरवरी 19 -- कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में गुरुवार को रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जबकि हवन, संत सम्मेलन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुवार को मिशन मठ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कनखल के प्रमुख बाजारों से होते हुए पुनः सेवाश्रम परिसर पहुंची। संत सम्मेलन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस एक सिद्ध योगी थे, जिन्होंने विश्व को स्वामी विवेकानंद जैसा महान शिष्य दिया और भारत की आध्यात्मिक शक्ति का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र को परमहंस जैसे महापुरुष मिल जाएं, वह संपूर्ण विश्व को दिशा देने का सामर्थ्य रखता है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.