अल्मोड़ा, दिसम्बर 11 -- अल्मोड़ा। मां शारदा देवी की 173 वीं जन्म शताब्दी गुरुवार को रामकृष्ण कुटीर में मनाई गई। कुटीर में मंगल आरती, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन, विशेष पूजा, भोगआरती, पुष्पांजली आदि कार्यक्रम हुए। लोगों को प्रसाद वितरण भी किया गया। यहां कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज, स्वामी हरिश्वरानंद, अर्पण महाराज, राजू महाराज, अमन कुमार, अध्यक्ष रामकृष्ण धाम चिदानन्द स्वामी, डॉ. अभिजीत पॉल, डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, डॉ. ललित जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...