पटना, मार्च 21 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को खगौल पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की बदहाली देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी, एक डॉक्टर और दो एएनएम और अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। अस्पताल परिसर में फाइलों और रद्दी कागजों का ढेर लगा हुआ था। पीएचसी में दवाओं की कमी भी सामने आई। मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की मौजूदा स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिन्हें जल्द दूर करना आवश्यक है। अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और जल्द ही नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...