रामकुंड अखाड़ा को लेकर हंगामा, महापौर ने लगाई फटकार
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लक्सा स्थित रामकुंड अखाड़े के स्वामित्व को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। अखाड़े की संपत्ति पर स्वामित्व का दावा करने वाले अरविंद सिंह का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। नगर निगम में शिकायत और हंगामा होने की जानकारी पर पहुंचे महापौर अशोक तिवारी ने कथित दावेदार अरविंद सिंह को फटकार लगाई। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ। उसमें महापौर अशोक तिवारी ने कथित दावेदार पर नाराजगी जताई और अखाड़े के समर्थन में दिखे। 'हिन्दुस्तान' उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में अरविंद सिंह पीला कार्ड के आधार पर अखाड़े पर स्वामित्व का दावा कर रहा था। यह भी पढ़ें- मंदिर की भूमि से हटवाया जाए अवैध कब्जा महापौर ने उससे पीला कार्ड का संबंध केवल टैक्स वसूली के लिए होने की बात कही। बहस के दौरान उसने सत्ता पक्ष के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.