प्रयागराज, जुलाई 23 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। देवरहा बाबा आश्रम में श्री रोग हरण हनुमान वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आयोजित रघुनाथ जी की कथा का गुरुवार को समापन हो गया। कथा व्यास राम दिनेशाचार्य ने भगवान श्रीराम और हनुमान के प्रथम मिलन का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया तो श्रोता भावुक हो गए।आश्रम के महंत रामदास ने बताया कि शुक्रवार को रामार्चन के उपरांत महाप्रसाद का वितरण होगा। कथा में अयोध्या, हरियाणा और वृंदावन सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...