गोंडा, मई 8 -- रुपईडीह। कलयुग सभी युगों से श्रेष्ठ है। कलयुग में व्यक्ति को राम कथा सुनने से पापों से मुक्ति मिलती है। यह बातें कथा व्यास राजन जी महाराज ने कौड़िया बाजार के सम्मय माता मंदिर पैडीबरा में आयोजित श्री राम कथा के दौरान उपस्थित श्रोताओं से प्रवचन में कहीं। नव दिवसीय श्री राम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास राजन जी महाराज ने विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण धनुष यज्ञ देखने के लिए मिथिला पहुंचने, राम लक्ष्मण के जनकपुर देखने, राम जानकी विवाह व परशुराम लक्ष्मण संवाद की मार्मिक कथा सुनाई। जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।कथा के पांचवें दिन मुख्य यजमान आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला,जुगरानी शुक्ला,राजेश तिवारी,महेश नारायण तिवारी, शारदा कान्त पांडे, जसवंत लाल सोनकर ,सूर्य नारायण तिवारी, नीरज मौर्य, महे...