नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को भारत मंडपम में मोरारी बापू की नौ दिवसीय रामकथा में भाग लिया। उन्होंने रामकथा को सेवा, करुणा और नैतिक संस्कारों का संदेश बताते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक चेतना और अहिंसा की परंपरा को मजबूत करती है। आचार्य लोकेश मुनि के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने विश्व शांति केंद्र मिशन को अपनी एक माह की वेतनराशि समर्पित करने की घोषणा की। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने इसे प्रेरक कदम बताया। मोरारी बापू ने सनातन धर्म को शाश्वत एवं सार्वभौम बताते हुए मुख्यमंत्री के यमुना स्वच्छता संकल्प की सराहना की। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.