इटावा औरैया, मार्च 9 -- क्षेत्र के गांव कटेखेड़ा में चल रहे नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ में भगवान शिव पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा वाचक महंत गणेश दास ने शिव विवाह की कथा सुनाते हुए बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। कथा के दौरान भूतनाथ के विवाह प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और बधाई गीतों के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर सुंदर झांकियां भी सजाई गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.